मेष राशि- आज अपने गुस्से और शब्दों पर थोड़ा संयम रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-सी बात को लेकर दिया गया तीखा जवाब रिश्तों में अनावश्यक दूरी पैदा कर सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की प्रशंसा कर सकते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी है।
वृषभ राशि – आज कदम-कदम पर थोड़ी सावधानी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अपने फैसलों और व्यवहार को लेकर विशेष सतर्क रहना चाहिए। थकान महसूस हो सकती है, इसलिए शरीर को आराम देना जरूरी होगा। निवेश के मामले में किसी की बातों में आकर जल्दबाजी न करें और खानपान में भी लापरवाही से बचें। जिम्मेदारियां जरूर रहेंगी, लेकिन आप उन्हें समझदारी के साथ समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में राहत महसूस होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला भी आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है। किसी करीबी की आर्थिक मदद करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए रुके हुए कामों को गति देगा।
कर्क राशि – आज धन के मामले में राहत मिलेगी और आप खुद को हल्का महसूस करेंगे। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको सच्ची खुशी देगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपसी बातचीत से सुलझ सकता है।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर मन में थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन यह समय घबराने का नहीं, बल्कि सोच-समझकर निर्णय लेने का है। बिजनेस में आप कुछ बदलाव करेंगे, जो धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम देंगे। पढ़ाई और काम में एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छे सफलता मिलेगी। वाहनों की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चले। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक रिश्तो में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज आर्थिक दृष्टि से दिन उत्साह बढ़ाने वाला हो सकता है। आय के नए रास्ते खुलने से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने की संभावना है। दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आपकी बातों का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार है तो पहले उसकी पूरी योजना तैयार करें। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलने से उनकी उलझन दूर होगी। संतान के साथ खुलकर दिल की बात करने का सुंदर अवसर मिल सकता है।
मीन राशि – आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी रहेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखने से स्थिति संभल जाएगी। लंबे समय से खोई या गुम हुई कोई प्रिय वस्तु वापस मिलने की खुशी मिल सकती है। नया काम शुरू करने से पहले उसके हर पहलू पर अच्छी तरह विचार कर लें।






