हरीश रावत ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, भाजपा बिते 5 सालो में लोगों को रोजगार देने का साक्ष्य दे तो संन्यास ले लूंगा ।।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलछीना, सोमेश्वर तथा चौखुटिया में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। धौलछीना में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया और जब विदाई की बेला आई तो वादों का पिटारा खोल दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी तीन साल की सरकार ने 32,000 लोगों को सरकारी नौकरियां दीं, जबकि भाजपा सरकार पांच साल में 3200 को भी नौकरी नहीं दे सकी। अगर भाजपा उन 3,200 लोगों की लिस्ट दिखा दे जिन्हें उसने रोजगार दिया हो, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने सरकार बनने पर पांच साल में चार लाख रोजगार देने का वादा किया।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…