देहरादून: मालदेवता पुल पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर थाना क्षेत्र में मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर रविवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मालदेवता चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतारकर जांच की। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी (35) पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर, रानीपोखरी, देहरादून, हाल निवासी वेदवानी विहार, बालावाला के रूप में हुई है। मौके पर एक स्कूटी (यूके07 एफएन-9653) भी खड़ी मिली। जांच में स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की होना सामने आया।

पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी मौके पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

और पढ़े  युवा विद्यार्थी मंथन: छात्रा ने उठाई ऑनलाइन शिक्षा की परेशानी, CM धामी ने मौके पर ही कर दी बड़ी घोषणा
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…