देहरादून- दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवती का पैर कटा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसे के बाद लगा जाम

हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दिल्ली से आने वाली बसों को मोहब्बत वाला के पहले ही रोका गया है। यात्री बसों से पैदल उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

500 मीटर घसीटी बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरियाणा नंबर का ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था। इस दौरान बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक ने बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटा। इस दौरान करीब 150 मीटर तक डिवाइडर पूरी तरह टूट गया है। वहीं, दो स्ट्रीट लाइट भी टूटी है। ट्रक को हटाने के लिए एक जेसीबी और दो हाइड्रा मशीन लगाई गई।

और पढ़े  देहरादून: मियांवाला को सौगात, 8.64 करोड़ से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का CM धामी ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    हरिद्वार: अवैध संबंध रखने का दबाव बना रहा था गोपाल, पत्नी-बच्चों को छोड़ने से इनकार पर दी धमकी, फिर हत्या

    हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्वानंद घाट और दूधियाबंद बस्ती के पास हुई बिजनौर के गोपाल कुमार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस और सीआईयू की टीम ने पति-पत्नी को…