देहरादून: केंद्रीय मंत्री ने रोजगार मेले में 249 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, विकसित भारत में योगदान की अपील

देहरादून में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 249 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नियुक्ति पत्र बांटे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित किया।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा नवनियुक्त युवाओं से आईजीओटी कर्मयोगी से जुड़कर लगातार अपने कौशल को बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा समर्पण और बेहतर जनसेवा के जरिए विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में योगदान दे सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है। कहा कि युवा ऐसे समय में सरकारी सेवा से जुड़ रहे हैं, जब देश विकसित भारत@2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से नए कौशल सीखने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

और पढ़े  CM धामी का पीएम को पत्र: खास अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं,'राष्ट्र-शिल्पी मोदीजी, जीवेम शरदः शतम्'

रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्तूबर 2022 को की गई थी। इसका उद्देश्य तय समय सीमा में 10 लाख लोगों को सरकारी पदों पर भर्ती की सुविधा देना था। 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड समेत निर्धारित भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गई है। चयनित युवाओं ने रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय समेत विभिन्न विभागों में सेवा शुरू की है।

  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…