बड़ा खुलासा: आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, ‘सर’ वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क में 17 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी पहले भी इसी पार्क में दुष्कर्म की कई वारदातें कर चुके हैं। हालांकि पहले किसी पीड़िता ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान दो अन्य आरोपी मुकेश व हेमंत आसिफ को सर कहकर संबोधित कर रहे थे। इस सर शब्द के जरिए ही पुलिस आरोपी आसिफ तक पहुंच गई थी।

आसिफ को सर कहते थे मुकेश और हेमंत
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी आस्था कुंज में रात के समय घूमते रहते थे। अगर कोई लड़का-लड़की इनको सुनसान व अंधेरे वाली जगहों पर मिल जाते थे तो आरोपी लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात करते थे। हालांकि लोकलाज के डर से किसी पीड़िता ने पुलिस को शिकायत नहीं की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसिफ ने खुद इसका खुलासा किया है। हालांकि पुलिस को इस तरह की शिकायत नहीं थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के दौरान मुकेश व हेमंत आसिफ को सर कहकर बुला रहे थे।

 

पहले भी कई वारदात हो चुकी आस्था कुंज के अंदर
सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की के नाबालिग दोस्त ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुचं गए थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आस्था कुंज पार्क में गत वर्ष उत्तर-पूर्व की एक लड़की की हत्या हुई थी। इसी वर्ष एक अमेरिकी सिटीजन के साथ मारपीट व जानलेवा हमला हुआ था। जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेंद्र सिंह डागर समेत जिले के कई टीमों ने इस समय जांच की थी और आस्था कुंज में घूमने वाले कुछ संदिग्ध की पहचान की थी। पुलिस के पास इनके फोटो थे। जब आसिफ का फोटो पीड़िता व उसके दोस्त को दिखाया तो उसने आरोपी को पहचान लिया।

और पढ़े  दिल्ली नगर निगम: 15 लाख की घूस लेते एमसीडी अफसर समेत 3 गिरफ्तार, अपने ही पूर्व कर्मचारी से भी मांगी रिश्वत

 

 

मंडी में काम करता था आसिफ
शादीशुदा आसिफ मंडी में काम करता था। दो अन्य आरोपी श्रीनिवासपुरी में रहते हैं। आस्था कुंज पार्क में घूमने के दौरान इनकी जान-पहचान हो गई थी। पुलिस आरोपियों से लगाकर पूछताछ करने में लगी हुई है।

 

पीड़िता को काफी चोटें लगी हैं
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्ष की नाबालिग लड़की काफी दुबली-पतली है। उसे काफी चोटें लगी हैं। उसकी एम्स अस्पताल में विस्तृत जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस घटना से पीडि़ता बहुत ज्यादा सदमे में है। वह किसी से कोई वारदात नहीं कर रही है।

  • Related Posts

    टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा…

    1 अक्तूबर से नए नियम: अगले महीने की 1 तारीख से होने जा रहे हैं ये बदलाव, जानें क्या बदलेगा और क्या नहीं

    महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग…