Rahul Gandhi in Uttarakhand : हरिद्वार पहुंच राहुल गांधी ने दी चुनाव प्रचार को धार, बोले कांग्रेस की सरकार आने पर निभाएंगे ये 4 वादे ।।

Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। वह यहां वर्चुअल रैली करने के बाद गंगा आरती में शामिल हुए। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भगत सिंह चौक पर वर्चुअल रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम आपसे चार वादे कर रहे हैं। चार लाख लोगों को रोजगार देंगे। घरेलु सिलिंडर की कीमत पांच सौ रुपये से ज्यादा नहीं होगी। अगर उत्तराखंड में हमारी सरकार आई तो हम राज्य में न्याय योजना लागू करेंगे, जिसके तहत पांच लाख परिवारों को चालीस हजार रुपये हर साल दिए जाएंगे। चिकित्सा सुविधाएं दरवाजे तक पहुंचाने का चौथा वादा राहुल गांधी ने किया। कहा कि हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था और हमने वह किया।
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद ने मैंने कहा था कि एक देश के दो देश बनाए जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योनजाएं दो देश बना रही हैं। जिसमें एक देश चुने हुए पूंजीपतियों का है। जो प्राइवेट हवाई जहाज, मर्सिडीज कुछ भी सोचे वो मिल सकता है। दूसरा हिंदुस्तान मजदूरों और छोटे व्यापारियों है। उन्होंने कहा कि लेकिन हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे। हम न्याय योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री होता है वह जनता से बात करता हैं और जनता की आवाज सुनता है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं हैं, वह 21वीं सदी के राजा हैं।

और पढ़े  अगस्त्यमुनि: घास लेने गई बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने किया हमला; दिखाई हिम्मत, दरांती से खदेड़कर बचाई खुद की जान

रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी हरकी पैड़ी पर पहुंचे और गंगा पूजन किया। इस दौरान उन्होंने जलाभिषेक भी किया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *