एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू,मनु-पवन ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में शान से निकला भारतीय दल

ज से आइची नागोया एशियन गेम्स की शुरुआत होने जा रही है। भारत इस साल हांगझोउ में 2023 में एशियन गेम्स के मेडल्स रिकॉर्ड को तोड़ने उतरा है। तब भारत ने 28 स्वर्ण समेत 107 पदक जीते थे। नीरज चोपड़ा इस साल एशियाड का हिस्सा नहीं होंगे।

 

भारतीय दल का मार्च

मनु भाकर और पवन सेहरावत की अगुआई में भारतीय दल ने एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शान से मार्च किया। दोनों फ्लैग-बेयरर हाथों में तिरंगा थामे सबसे आगे रहे, जबकि उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों का दल पूरे जोश और गर्व के साथ स्टेडियम में पहुंचा। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में भारत की एंट्री के दौरान माहौल में देशभक्ति और उत्साह साफ नजर आया। यह पल भारतीय खिलाड़ियों के लिए एशियन गेम्स के इस बड़े मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का खास अनुभव रहा।

शुरू हुआ एथलीटों का मार्च

अब एथलीटों के स्टेडियम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। एथलीटों की परेड आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है और अफगानिस्तान का दल सबसे पहले मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पहुंचा, जिसके बाद बहरीन का दल आया। एशिया के अलग-अलग देशों के खिलाड़ी अब एक-एक कर इस बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हर दल के लिए यह खास पल है, जब उसे हजारों दर्शकों के सामने अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। भारत की बारी अभी बाकी है और उसके मार्च का इंतजार खास तौर पर किया जा रहा है।

और पढ़े  धीरज ने इतिहास रचा: विश्व कप फाइनल की रिकर्व स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, पहले भारतीय पुरुष बने

 जापान ने परंपरा के साथ किया शानदार आगाज

जापान ने एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत अपनी परंपरा और खास अंदाज के साथ की। पारंपरिक जापानी कलाकारों ने मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने समारोह में रंग और ऊर्जा भर दी। परफॉर्मेंस का अंत भी बेहद खास अंदाज में हुआ। सभी कलाकारों ने एक साथ खड़े होकर ऐसी आकृति बनाई, जिससे विशाल वेल्कम (WELCOME) शब्द नजर आया। इस शानदार अंदाज के साथ जापान ने शुरुआती परफॉर्मेंस को यादगार बनाया और अब समारोह आगे बढ़ रहा है।

नागोया में ओपनिंग सेरेमनी शुरू, जश्न में डूबा स्टेडियम

एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू,मनु-पवन ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में शान से निकला भारतीय दल
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान राष्ट्रपति बॉक्स में जापान के सम्राट नारुहितो, सम्राज्ञी मासाको, क्राउन प्रिंस अकिशिनो फुमिहितो, क्राउन प्रिंसेस किको और ओसीए अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी। – फोटो : Twitter

और अब शुरुआत हो गई है! नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। समारोह में आईओसी प्रमुख और जापान के सम्राट एवं सम्राज्ञी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद हैं। सेरेमनी शुरू होते ही स्टेडियम जश्न और उत्साह से भर गया है। एशिया के अलग-अलग देशों से पहुंचे एथलीट और उनके दल इस बड़े मंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल खेलों का रोमांच थोड़ी देर के लिए थमा हुआ है। अभी पूरा ध्यान रंगारंग कार्यक्रम, समारोह और एशियन गेम्स के इस भव्य आगाज पर है।

  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मणिपुर: कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को…