मेष राशि-आज का दिन आपके लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे और साझेदारी में शुरू किया गया काम भी फायदा दे सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझने की संभावना है। ऑफिस में नई पहल करने के लिए समय अनुकूल है और करियर में बदलाव के साथ तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर मिल सकता है।
वृषभ राशि –आज आपके जीवन में कोई सुखद बदलाव दस्तक दे सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाओं को जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है, जिससे पूरे दिन चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। कारोबार की भागदौड़ कुछ कम होगी और आप नई योजनाओं पर ध्यान दे पाएंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी और जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके कामकाज में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएंगे। हालांकि, कोई छोटी सी शारीरिक परेशानी आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना जरूरी होगा। दिन के बीच में आप बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे मन हल्का होगा।
कर्क राशि –आज आपके लिए खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। लंबे समय से जिस विशेष काम को पूरा करने का इंतजार था, वह आज पूरा होने की संभावना है और आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जीवन के बड़े फैसले भावनाओं में बहकर लेने से बचें और घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव चल रहा है तो जीवनसाथी का सहयोग स्थिति को जल्द संभालने में मदद करेगा।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
मीन राशि – आज का दिन खुशियों और मानसिक संतोष से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा और कॉलेज या कार्यस्थल पर दोस्तों के साथ हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। किसी विषय पर दिलचस्प चर्चा भी हो सकती है। हालांकि खुद को बेवजह के कामों में उलझाने से बचें, वरना जरूरी कामों के लिए समय कम पड़ सकता है। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो उसे हाथ से न जाने दें।







