मेष राशि-आज आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। मुश्किल से मुश्किल काम को भी पूरे जोश और फोकस के साथ पूरा करने का जज्बा रहेगा और आपकी मेहनत दूसरों का ध्यान खींचेगी। हालांकि, उत्साह में आकर किसी को ऐसी बात न कह दें जो रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर दे। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय व्यावहारिक नजरिया रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादकता शानदार रहेगी और जिम्मेदारी वाला काम भी आसानी से संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आज न तो किसी को बड़ा कर्ज दें और न ही नया लोन लेने की जल्दबाजी करें।
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आया है। खर्चों पर कंट्रोल रखेंगे तो मन भी हल्का रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिल सकता है। आपकी मेहनत और काम करने का तरीका बॉस को प्रभावित करेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है।
मिथुन राशि- आज का दिन आपकी लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मित्रों का आपको पूरा स्पोर्ट मिलेगा। कोई शारीरिक समस्या आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती हैं और बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ कठिनाइयां तो आएंगी, लेकिन वह उनसे आसानी से बाहर निकल जाएंगे। शेयर मार्केट में आप सोच समझकर निवेश करें। आपके अच्छे कामों के लिए आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखे और किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। आज आपके बॉस आपको काम को लेकर कोई सुझाव दे सकते हैं, जो उन्हें खूब पसंद आएंगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास आसमान छूता नजर आएगा, खासकर बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको शानदार लाभ दिला सकती हैं। घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी। अपनी दिनचर्या को सुधारने की जरूरत महसूस होगी। काम को टालने की आदत आपको थोड़ा पीछे खींच सकती है, इसलिए सावधान रहें। घूमने-फिरने की योजना दिल को ताजगी दे सकती है।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि –आज आपका दिमाग गहरी सोच, शोध और भविष्य की रणनीति बनाने में व्यस्त रहेगा। किसी जटिल परिस्थिति को समझने और उसका समाधान खोजने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी। हालांकि आज हर काम को सबके सामने लाने या लाइमलाइट में आने की जरूरत नहीं है। पर्दे के पीछे की गई मेहनत ज्यादा लाभ दे सकती है। ऑफिस में ऑडिट, कोडिंग, रिसर्च या किसी कठिन समस्या के समाधान से जुड़े काम में अच्छी प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है।
मीन राशि –आज आपका ध्यान साझेदारी, लोगों से संपर्क और मिलकर काम करने पर रहेगा। घर-परिवार का शांत वातावरण आपको भावनात्मक मजबूती देगा और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास तथा प्रशासनिक क्षमता दोनों मजबूत रहेंगे। बिजनेस प्रेजेंटेशन, मार्केटिंग या किसी नए समझौते के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक रूप से आगे बढ़ने की अच्छी इच्छा रहेगी और पुराने बकाये चुकाने की दिशा में भी प्रगति हो सकती है। हालांकि लग्जरी सामान या यात्रा पर अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बचत की योजना से भटकने से बचें।






