मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी सार्थक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण काम में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। किसी बेहद करीबी मित्र की मदद से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर आपका मन प्रसन्न कर देगी, वहीं जीवनसाथी के साथ बिताया समय रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहिए।
वृषभ राशि –आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और पहले से बनाई गई योजनाओं में से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों के करियर में ऐसा बदलाव आ सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। सोशल मीडिया या ऑनलाइन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आगे चलकर लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग आपका साथ देंगे और दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। पढ़ाई और उच्च शिक्षा से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में पूरी सावधानी रखें और पुराने उधार को चुकाने की कोशिश करें। जीवनसाथी की ओर से कोई प्यारा सरप्राइज आपका दिल खुश कर सकता है। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें।
कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला असर देने वाला रहेगा। आसपास किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। खोई हुई कोई प्रिय चीज मिलने से मन खुश हो जाएगा। कामों को बिना योजना के करने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि- आज भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। बिजनेस और नौकरी में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह मानने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन खास रहेगा, विशेषकर जो विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा और किसी खास काम में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और आपसी समझ बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी बातों और विचारों से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे दाम्पत्य संबंधों में सकारात्मकता आएगी। व्यापार के मामलों में दिन अच्छा रहेगा और सामाजिक कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नए काम आपके सामने आ सकते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जरूरी लोगों से संपर्क या मुलाकात भी होगी।





