यमुनोत्री धाम: राम मंदिर के पास खतरा बरकरार, खोखले हिस्से से जोखिम उठाकर आवाजाही कर रहे हैं श्रद्धालु

मुनोत्री धाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अंतिम दौर में सुधार कार्य चल रहे हैं लेकिन राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग अब भी चिंता का कारण बना है। बीते 29 जुलाई को क्षतिग्रस्त हुए हिस्से पर सुधार कार्य की गति धीमी होने से श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चरों की आवाजाही जोखिम के बीच जारी है। पैदल मार्ग का एक हिस्सा भीतर से खोखला होने के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल के यमुनोत्री धाम भ्रमण के बाद पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए राम मंदिर समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुधार कार्य तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद राम मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हिस्से का काम अभी अधूरा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब मार्ग पर लगातार यात्रियों और पशुओं की आवाजाही हो रही है, तो संवेदनशील हिस्से को पूरी तरह सुरक्षित किए बिना आवाजाही कैसे जारी है।

स्थानीय महावीर पंवार, मनमोहन उनियाल और सुरेश उनियाल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु और घोड़े-खच्चर गुजरते हैं। खोखले हिस्से की तत्काल मरम्मत नहीं हुई तो यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने के साथ निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करवाने की मांग की। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के अंतिम प्रयासों के बीच यह अधूरा हिस्सा व्यवस्था की तैयारियों पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने शुरू किया ‘काम मांगो अभियान’, युवाओं को रोजगार के लिए मुहिम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…