रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

त्योहारों के दौरान रेलवे योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच भी दो विशेष ट्रेन चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04311 – 12 कोलकाता – योगनगरी ऋषिकेश – कोलकाता स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 16 अक्तूबर से 22 नवंबर तक दोनों ओर से 6 – 6 फेरे किया जाएगा। योगनगरी ऋषिकेश से प्रत्येक शुक्रवार रात 10ः20 पर रवाना होकर ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेहला देवी प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमोह, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बांडेल, नेहाटी होते हुए कोलकाता पहुंचेगी।

कोलकाता से प्रत्येक रविवार दोपहर 1ः55 पर रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होकर ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04623 – 24 अमृतसर – कोलकाता – अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 7 अक्तूबर से 28 नवंबर तक दोनों ओर से 8 – 8 फेरे किया जाएगा।

 

ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रात 8ः10 पर अमृतसर से रवाना होकर दूसरे दिन 3 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से प्रत्येक शनिवार सुबह 4ः45 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन रात 9ः05 पर अमृतसर पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 04667 – 68 अमृतसर – बरौनी – अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक दोनों ओर से 9 – 9 फेरे संचालित की जाएगी।

अमृतसर से प्रत्येक रविवार रात 8ः10 पर ट्रेन का संचालन होगा। दूसरे दिन रात 2ः10 पर ट्रेन बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। बरौनी जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार सुबह 5ः05 पर रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1ः50 पर ट्रेन अमृतसर पहुंचेगी। मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।

और पढ़े  पीए पर ईडी छापे के बाद रावत का बयान-: 'कांग्रेस की सदस्यता मेरे खून में, पार्टी पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद'
  • Related Posts

    हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित

    राम मंदिर में अब सेवा और परंपरा के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए अयोध्या के संतों को जोड़ते हुए…

    उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा

    जनगणना-2027 के दूसरे चरण में एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज…