उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन

त्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा।

प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित यह अध्ययन दल बिलासपुर में कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल, कोरबा में देश के प्रमुख ऊर्जा संयंत्र एनटीपीसी और एल्यूमीनियम इकाई बालकों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझेगा।
जो सिरपुर स्थित सातवीं सदी के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध बिहारों और रायपुर के ट्राइवल म्यूजियम में जनजाति संस्कृति का अवलोकन करेगा। पत्रकारों का यह दल 40 किलोवाट के सोलर प्रोजेक्ट, महिला स्वयं सहायता समूह औरग्रामीण आत्मनिर्भरता मॉडल का अध्ययन भी करेगा।
दल का नेतृत्व कर रहे प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के प्रभारी संजीव सुंद्रिर्याल के मुताबिक 19 सितंबर तक यह दल छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, सांस्कृतिक और विकास मॉडल का अध्ययन करेगा।
और पढ़े  चंपावत: चंद राजाओं की राजधानी...विकास के पड़ाव तो दिखे, पर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे
  • Related Posts

    जरूरी खबर: यहां दो दिन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बढ़ेगी मुश्किल, प्लेटफार्म भी बदलेंगे

    लखनऊ रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्य के दौरान ट्रैफिक और ओएचई ब्लाॅक की अवधि को आगे बढ़ाया गया है।  कार्य के चलते दो दिनों तक यहां ट्रेनों का आवागमन…

    कूड़ा ही कूड़ा- हेमकुंड साहिब: 22 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतलें, 4 हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट

    हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग और फूलों की घाटी से ईको विकास समिति (ईडीसी) ने इस वर्ष अब तक 22 हजार 400 से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक…