उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेताओं ने थामा BJP का दामन

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के निर्वाचन जनपद चंपावत के नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक स्थान से एकतरफा निर्वाचित प्रतिनिधियों का आना, राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल दर्शाता है।

पार्टी मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ महामंत्री कुंदन परिहार ने सदस्यों का फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर औपचारिक स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी संख्या में जनप्रतिनिधियों और उसमें भी युवाओं का पार्टी के विचारों और सिद्धांतों में विश्वास करना, राज्य में भाजपा के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता बताता है।
आज दूर-दराज के गांवों तक सड़क पहुंची है। हर घर में बिजली पहुंची है। अब जनसाधारण को लगने लगा है कि जिन लोगों के पास 60 साल तक देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने भी इसी गति से विकास किया होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती। चंपावत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आपने पुष्कर धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है। यह नेतृत्व एक दिन निखर कर देश का नेतृत्व बनेगा। आज निजी चैनल के सर्वे में भी स्पष्ट बहुमत की बात साफ हो चुकी है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भरोसा दिलाया कि आपके सम्मान की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। आगे आप सबकी क्षमता, उपलब्धता और परिस्थिति अनुसार संगठन और चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। भाजपा में शामिल होने वालों में गोविंद सिंह बोहरा, बलराज पाटनी, नवल पचौली, दीपक गहतोड़ी, राजेंद्र बोहरा, राहुल गहतोड़ी, भगवती प्रसाद जोशी, ललित सिंह पाटनी आदि शामिल रहे।

और पढ़े  श्रीनगर: युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्र, पुलिस से तीखी बहस
  • Related Posts

    पंतनगर- मधुमक्खियों की हिफाजत के लिए करंट का अनूठा कवच तैयार, पंत विवि ने ढूंढा समाधान

    जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक मधुमक्खियों को बचाने के लिए नित नए समाधान ढूंढ़ रहे हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों को ततैयों से…

    उत्तराखंड: दिल्ली में CM धामी, चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ की वर्चुअल समीक्षा बैठक

    मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास से चारधाम यात्रा को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा से जुड़े विषयों…