हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी पर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, शांतरशाह गांव में हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

और पढ़े  देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिचितों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…