हरिद्वार में वारदात: शांतरशाह में दुकान में घुसकर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

हादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी पर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, शांतरशाह गांव में हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।

और पढ़े  गढ़वाल विवि छात्रसंघ चुनाव: परिणाम घोषित, हिमांशु अध्यक्ष और सचिव पद पर एनएसयूआई के मयंक काबिज

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिचितों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Related Posts

    आज से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण- भूस्खलन बन रहा चुनौती, केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, हेली सेवा शुरू

    चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार (आज) से हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही…

    ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, 1 गंभीर

    श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें…