देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक…बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला

टेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर हलाला करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी महिला ने 12 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता है।
महिला ने पति पर उसे तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि पति महिला पर बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और FIR दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल

    मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर के बाद स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए…

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…