इंदौर: राहुल गांधी की सभा की इंट्री के लिए पांच तरफ से गेट, युवक-युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लाॅक

राहुल गांधी की 19 सितंबर को होने वाली सभा के लिए शुक्रवार तक पूरा आयोजन स्थल तैयार हो जाएगा। आयोजन स्थल पर तीन स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य स्टेज बीच में रहेगा, बाकी के दो स्टेज आसपास रहेंगे।

पांच तरफ से सभा में एंट्री के लिए गेट रहेंगे। मंच के सामने युवकों और युवतियों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। युवकों का ब्लॉक 19 हजार फीट और युवतियों का ब्लॉक 12 हजार फीट का रहेगा। उनकी एंट्री भी अलग-अलग रहेंगी, जबकि एक एंट्री वीआईपी के लिए रहेगी।
मीडिया का ब्लॉक लेडीज ब्लॉक के आगे बनाया गया है। राहुल गांधी की एंट्री पिछले हिस्से से रखी गई है। रीजनल पार्क की एक लेन वीआईपी और नेताओं के आने-जाने के लिए रहेगी, जबकि दूसरी लेन से युवा अलग-अलग ब्लॉकों में प्रवेश करेंगे। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जा रहा है और सीसीटीवी से निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।

80 मेल और फीमेल बाउंसर रहेंगे तैनात

सभा स्थल पर 30 फीमेल बाउंसर और 50 मेल बाउंसर भी तैनात रहेंगे। वैसे यातायात का जिम्मा ट्रैफिक पुलिस संभालेगी, लेकिन आयोजकों ने 18 ट्रैफिक मार्शलों को तैनात करने की व्यवस्था भी की है। ये आयोजन स्थल के आसपास तैनात रहेंगे।

कलाकारों के लिए अलग स्टेज

सभा स्थल पर कलाकारों के लिए अलग स्टेज बनाया गया है। उनकी एंट्री स्टेज के पास से ही रहेगी। स्टेज के पास कलाकारों के लिए अस्थायी रूम भी तैयार किए गए हैं। राहुल के मंच पर आने से पहले वे जेन-जी के सामने गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन स्थल के मैदान को सुरक्षा कारणों से चारों तरफ से टीन शेड से कवर किया गया है। राहुल गांधी दोपहर में इंदौर आएंगे और छह घंटे इंदौर में रुकेंगे। वे रात 9 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

और पढ़े  मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस
  • Related Posts

    जबलपुर: फायरिंग व मारपीट मामले में जेल में बंद धीरेंद्र शास्त्री के भाई को जमानत, जबलपुर HC का फैसला

    फायरिंग और मारपीट के आरोप में जेल में बंद बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम शास्त्री उर्फ ‘छोटे सरकार’ को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत…

    सागर जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत का हाफ एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां

    सागर के बंडा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य फरार आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने रविवार तड़के एक…