आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं।

 

किरण बेदी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पूर्व पुडुचेरी उपराज्यपाल किरण बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की समृद्धि और विकास के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं और देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।

सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मां उमिया की आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बच्चों ने एक झांकी प्रस्तुत की, जिसमें पीएम मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया।

शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को दी बधाई

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का जिक्र किया।

मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी को विकसित भारत का दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता बताया।

और पढ़े  गुरुग्राम में हिट एंड रन: सामने आई सिया की पहली प्रतिक्रिया, बताया कब कराएंगी FIR

ओम बिरला ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर विकास, आत्मनिर्भरता और डिजिटल प्रगति के नए मानक स्थापित कर रहा है।

 

पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित नेता बताया।

अमित शाह दिखाएंगे सेवा यात्रा को हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात के वडनगर से भाजपा की ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इसी समय वाराणसी से भी समानांतर यात्रा शुरू होगी। दोनों यात्राएं करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगी। करीब एक हजार युवा इसमें शामिल होंगे। अभियान में वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसी गतिविधियां भी होंगी।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की ओर से शुरू किए गए ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन उज्जैन के राम घाट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ भी जलाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के 17 सितंबर की दोपहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा प्रमुख एक बड़े भक्ति कार्यक्रम के बीच शिप्रा नदी के तट पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। भाजपा के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान राम घाट पर लाखों दीये जलाए जाएंगे, जिससे नदी के तट पर उत्सव जैसा और आध्यात्मिक माहौल बनेगा। नितिन नवीन घाट पर आयोजित ‘भजन संध्या’ में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सैंड आर्ट से दी बधाई

सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई। साहू ने बताया कि करीब एक घंटे में तैयार इस कला के जरिए उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मोदी का जन्मदिन विश्वकर्मा पूजा के दिन पड़ता है। उन्होंने पीएम मोदी के राजनीतिक सफर, राम मंदिर, मेक इन इंडिया, ऑपरेशन सिंदूर और हालिया ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी का जीवन, जिन्होंने कर्म को ही अपनी साधना और राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। तपस्या, त्याग और अटूट संकल्प की एक महागाथा है। सेवा और समर्पण से भरा उनका सफर करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है।’

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: जापान-मलयेशिया जैसे देश भी क्रिकेट में हिस्सा लेंगे? सभी के स्क्वॉड-फॉर्मेट और देखें शेड्यूल

    एशियाई खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है। वैसे तो इन खेलों में हर स्पर्धा दिलचस्प होती है, लेकिन फैंस को बेसब्री…

    PM मोदी के नाम कितने कीर्तिमान, उपलब्धियां क्या, नेहरू-इंदिरा के कौन से रिकॉर्ड अभी दूर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। केंद्र की सत्ता में रहते हुए यह उनका 13वां जन्मदिन है। गुरुवार सुबह से ही उन्हें देश-विदेश से बधाई मिलने…