गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन की घटना की घटना पर सिया की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपना चेहरा और पहचान उजागर नहीं करना चाहती। उन्होंने बताया कि वे सोमवार शाम तक अपने वकील के साथ एफआईआर दर्ज कराएंगी और मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगी।
गुरुग्राम के हुए रोड रेज के मामले
– 27 जुलाई 2026 : उद्योग विहार में मामूली विवाद के दौरान कैब चालक ने ऑटो चालक अरविंद के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अगले दिन घायल कैब चालक की मौत हो गई थी।
– 20 जून 2026 : साइड न देने के विवाद में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने कार का पीछा किया। राजीव चौक के पास लाठी-डंडों से कार की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और चालक को घायल कर दिया। दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
– 13 जून 2026 : खेड़कीदौला टोल के पास सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए खड़ी कार से दूसरी कार टच होने से तीन युवकों ने चालक, उसके दोस्त व एक युवती के साथ मारपीट की थी।
– 06 जून 2026 : देर शाम करीब 8 बजे राजीव चौक फ्लाईओवर के पास पीछे से कार में टक्कर मारने के बाद कार सवार युवकों ने महिला चालक से गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
– 05 अप्रैल 2026 : धनवापुर गांव में हुई रोडरेज के दौरान दो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मारने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
– 04 अप्रैल 2026 : बावल से लौट रहे कार सवार दंपती के साथ दूसरी कार में सवार युवकों ने मारपीट की थी। दंपती ने शराब पी रहे कार सवार युवकों को सही ढंग से कार चलाने के लिए कहा था। हमलावरों ने पीड़ित महिला के पति को फ्लाईओवर से नीचे फेंकने की कोशिश की।
– अगस्त 2025 : बख्तावर चौक सेक्टर-47 के पास साइड न देने पर हुए विवाद में कार चालक अतुल ने अपने दोस्तों के साथ कैब चालक विनोद के साथ मारपीट की थी। जिसमें उपचार के दौरान कैब चालक की मौत हो गई थी।
– अप्रैल 2025 : सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बाइक सवार के साथ मारपीट की व करीब 11 लाख रुपये की बाइक भी तोड़ दी थी। आरोपियों ने पहले बाइक का पीछा किया और फिर स्कॉर्पियो को बाइकों के आगे अड़ा दिया। इसके बाद स्टील के बेसबैट से एक बाइक सवार को बेहरमी से पीटा था।
– जून 2024 : जेएमडी मेगापोलिस मॉल के पास मिनी बस के कार से मामूली सी टच हो गई थी। कार सवार चार युवकों ने मिनीबस के अंदर घुसकर चालक दीनूराम गौतम के साथ बेरहमी से पिटाई की। मारपीट में घायल चालक की ही मौत हो गई थी।
रोड रेज मामलों में शिकायत मिलते ही गुरुग्राम पुलिस द्वारा तुरंत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। पुलिस इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है। – सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम






