उत्तराखंड : राज्य में अगले 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की जताई आशंका ।

उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम खासा बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में भारी से लेकर बहुत अधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके पीछे उन्होंने पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना बताया है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार हैं। मौसम के बदले मिजाज और भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की आशंका है। कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लेकर बाहर तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जबरदस्त ठंडक पड़ने के भी आसार हैं।

और पढ़े  रुड़की: गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, हालत गंभीर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…