भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जहां अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की तो वहीं, अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले का दम दिखाया।
भारत की दमदार जीत
अभिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए अभिषेक ने दमदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगााया। अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर साझेदारी निभाई।
अभिषेक ने 32 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। संजू सैमसन 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर नाबाद आठ और तिलक वर्मा तीन रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके, जबकि अजमातुल्लाह ओमरजई को एक विकेट मिला।








