गाजियाबाद में बुलडोजर एक्शन: हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा का निर्माणाधीन मकान ध्वस्त, कब्रिस्तान की है जमीन

कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित हिस्ट्रीशीटर हाजी सलमान के जीजा के निर्माणाधिन मकान को प्रशासन ने सोमवार दोपहर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का आरोप है कि मकान कब्रिस्तान की जमीन पर बनाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया था।

लोनी एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि प्रशासन को जानकारी मिली थी कि टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित सरकारी भूमि और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जांच करने पर पता चला कि कल्लू बेग व अन्य के द्वारा सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन ने दो-तीन दिन पहले पैमाइश कराई गई थी। पैमाइश में मकान सरकारी जमीन पर बना पता चला था।

इसके बाद प्रशासन की टीम ने लोनी पुलिस के साथ मिलकर निर्माणाधिन मकान पर जेसीबी मशीन चलकर उसको ध्वस्त करा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर करीब ढाई सौ गज जमीन है। इसके अलावा आसपास के मकान की भी पैमाइश की जा रही है। जल्द सभी मकानों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की शिकायत आसपास के लोगों ने भी की थी।

हाजी सलमान के घर की भी पैमाइश हो रही है 
एसडीएम ने बताया कि वहां रहने वाले हाजी सलमान के घर की भी पैमाइश की जा रही है। प्रशासन की टीम ने हाजी सलमान आसपास के लोगों से भी कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। अगर सरकारी भूमि पर मकान बना पाया गया तो जेसीबी मशीन चलकर मकान को ध्वस्त किया जाएगा। बता दें की हाजी सलमान पर करीब 15 अपराधिक अलग-अलग मामले दर्ज हैं। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट व विधायक को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गाजियाबाद के डासना जेल में बंद है। हाल ही में हाजी सलमान पर लोनी बॉर्डर थाने में पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ है। विवाद के बाद हाजी सलमान ने सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

और पढ़े  गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा: उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को आईं चोटें

यह है मामला
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बेटी के साथ घर लौट रही महिला को कार में जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले जाने और उसकी 11 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने हाजी सलमान और उसके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां बेटी जन्माष्टमी के दौरान घर की तरफ जा रही थी।

 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ गुरुद्वारे के पास से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सफेद रंग की कार में सवार तीन लोगों ने उन्हें रोककर घर छोड़ने की बात कही। मना करने पर आरोपियों ने दोनों को जबरन कार में खींच लिया और जंगल की ओर ले गए।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…