जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

क्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर बुलाकर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने विजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक वारदात में करीब 15 से 20 गोलियां चलाई गईं। मौके से आठ से अधिक खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जता रही है, जबकि जिले के अन्य अधिकारियों ने इसे गैंगवार से जोड़कर भी जांच शुरू की है। इस गैंगवार में अब तक तीन लोगों की जान जाने की बात सामने आई है।

 

गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित
दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि विजय को कई गोलियां लगी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सुबह करीब 10:30 बजे फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में हंसा चौक के पास हुई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

 

जिम से बाहर बुलाकर मारीं गोलियां, पुरानी रंजिश की भी जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावरों को पहले से पता था कि विजय जिम के अंदर मौजूद है। उसके चाचा देवेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने विजय को जिम से बाहर बुलाया और इसके बाद गोली मार दी। उनका दावा है कि ऐसा संभवत: इसलिए किया गया, ताकि जिम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद न हो।

और पढ़े  मलयेशियाई PM का हिंदी प्रेम: 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत', दिल्ली में ब्रिक्स से इतर अनवर इब्राहिम की गायिकी
माता-पिता की हो चुकी मौत
पुलिस आया नगर में परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश के साथ हत्या के संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। देवेंद्र के मुताबिक विजय जिम ट्रेनर था और उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उसकी एक बहन, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि विजय के सिर में दो गोलियां लगने की जानकारी मिली है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगी हैं। उनका दावा है कि गांव में अलग-अलग गुटों के बीच रंजिश रही है और इस विवाद में पहले भी कई लोगों की हत्या हो चुकी है।
पत्नी-बहन ने कहा- किसी से दुश्मनी नहीं थी
विजय की पत्नी रितु ने किसी व्यक्तिगत दुश्मनी से इनकार किया। उन्होंने बताया कि विजय रोज सुबह 4:45 बजे उठता था और करीब पांच बजे जिम के लिए निकल जाता था। रितु के मुताबिक गांव के दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश को देखते हुए उन्होंने पति को उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। उनका आरोप है कि दूसरों के विवाद में उनके निर्दोष पति की हत्या कर दी गई।Gym trainer shot dead in Aya Nagar delhi 15-20 rounds fired during incident
बहन ने बताई भाई की गलती
विजय की बहन सुधा ने भी कहा कि उसके भाई का गांव में किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। वह जिम ट्रेनर था और अपने काम पर ध्यान देता था। सुधा के मुताबिक गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद है। उसके भाई की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह उन परिवारों में से एक के सदस्य का दोस्त था। भाई की हत्या के बाद सुधा का रो-रोकर बुरा हाल था।
इलाके में एसएसबी तैनात, हमलावरों की तलाश तेज
फायरिंग की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ एसएसबी की तैनाती की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस व्यक्तिगत दुश्मनी, पुरानी पारिवारिक रंजिश और गैंगवार समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    भारत को दूसरे टी20 से पहले लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली में खेला जाना है। इससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा…