भारत को दूसरे टी20 से पहले लगा झटका: वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियाड में ले पाएंगे हिस्सा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को नई दिल्ली में खेला जाना है। इससे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए हैं। वरुण इस कारण तीनों मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण रविवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा थे।

एशियाई खेलों में हिस्सा लेना मुश्किल
वरुण इस महीने होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अब चोटिल होने के कारण उनका एशियाड में हिस्सा लेना मुश्किल हो गया है। वरुण को इससे पहले जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान हैम्स्ट्रिंग चोट लगी थी और वह हाल ही में इससे उबर कर वापसी करने में सफल हुए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में वरुण ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था।
सवालों के घेरे में सीओई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने बताया कि वरुण को ताजा चोट लगी है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। खिलाड़ियों की लगातार चोट से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) का चोट प्रबंधन सवालों के घेरे में है और वरुण अब नया उदाहरण बन गए हैं। एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से होना है और तब तक वरुण फिट हो पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
हर्षित भी समय से नहीं हो सके थे फिट
भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिसाहिक टी20 मुकाबला खेलेगा और फिर 28 सितंबर को एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी समय से पहले फिट नहीं हो सके थे और एशियाड में हर्षित का हिस्सा लेना फिटनेस पर निर्भर करता है। हर्षित की जगह अफगानिस्तान सीरीज में यश ठाकुर को शामिल किया गया था। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर भी हाल ही में चोट से उबरे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 मैच मंगलवार को और तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।
और पढ़े  स्कूल की छुट्टी: ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के विद्यालय बंद
  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट: सुरक्षा में चूक, इमिग्रेशन जांच के बिना म्यूनिख पहुंचे 3 विदेशी यात्री, एअर इंडिया को नोटिस

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। तीन विदेशी यात्री इमिग्रेशन जांच पूरी किए बिना ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट तक पहुंच गए। इसके बाद…

    जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा: एक दो नहीं अब तक हो चुके 3 मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां!

    दक्षिण दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह दिनदहाड़े जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हंसा चौक के पास स्थित ‘द परफेक्ट जिम’ से बाहर…