अयोध्या- समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह में पांच शिक्षकों का हुआ सम्मान

 

 

 

 

 

माजवादी पार्टी के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर फैजाबाद मण्डल शिक्षक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव जिला प्रभारी छोटे लाल यादव, एससी एसटी बाबू राम गौड़, शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव प्रशांत प्रजापति द्वारा कार्यक्रम का आयोजित “समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह” में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 शिक्षकों को “समाजवादी शिक्षक रत्न” से तथा 50 शिक्षकों को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। संचालन महासचिव बख्तियार खान साहब ने किया।
समाजवादी शिक्षक रत्न से सम्मानित शिक्षाविद्—
डॉ. मोहम्मद कलीम जी — शिक्षक, बेसिक शिक्षा, ब्लॉक मवई
श्री अवधेश कुमार वर्मा जी — शिक्षक,पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदरहा ब्लॉक मया
श्री विपिन बिंद भारती जी ए आई टी इंटर कॉलेज रुदौली
श्रीमती ममता निषाद जी साहब दीन सीताराम इंटर कॉलेज
डॉ. संतलाल पाल जी प्रो 0 साकेत डिग्री कॉलेज अयोध्या। को
सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री अवधेश प्रसाद जी ने सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अवधेश प्रसाद जी ने कहा कि “शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की वह मजबूत नींव हैं, जिस पर देश का भविष्य खड़ा होता है। शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और जिम्मेदारी का बोध कराकर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी चिंतन में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को सदैव विशेष महत्व दिया गया है। शिक्षा को मजबूत किए बिना किसी भी समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। गोसाईगंज प्रभारी लौटन राम निषाद जी ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि ज्ञान, शिक्षा और समाज निर्माण की पूरी परंपरा का सम्मान है।
अयोध्या गोरखपुर मंडल शिक्षक स्नातक प्रत्याशी कमलेश यादव जी ने शिक्षको एवं लोगों से अपील किया और सहयोग की मांग किया और वादा किया कि जब आप हमें मजबूत बनाएंगे तो हम आपकी आवाज बनेंगे यही हमारा संकल्प है।समारोह में वक्ताओं नि.जिलाध्यक्ष पारसनाथ जी कहा कि आज शिक्षा व्यवस्था तेजी से बदल रही है। तकनीक के इस दौर में भी शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई है, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा, संस्कार और मानवीय मूल्यों से जोड़ने की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। प्रदेश सचिव एवं गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव जिला प्रभारी छोटे लाल यादव जी ने कहा कि सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सामाजिक न्याय और समानता की विचारधारा को मजबूत करने की दिशा में यह सम्मान समारोह निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक पहल है।
सम्मान समारोह का उद्देश्य उन शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना है, जो निरंतर भावी पीढ़ी का भविष्य संवारने में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एससी एसटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबू गौड जी ने कहा कि समाजवादी शिक्षक संगठन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समारोह में सम्मानित पांचों शिक्षकों को उपस्थित सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह का संदेश स्पष्ट रहा कि जो शिक्षक अपने ज्ञान और समर्पण से पीढ़ियों का भविष्य गढ़ते हैं, उनका सम्मान वास्तव में समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।
वक्ताओं में महिला सभा के जिला अध्यक्ष सरोज यादव प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, प्रदेश सचिव बलराम मौर्य,राष्ट्रीय सचिव राम बक्स यादव, संजय यादव रामजी पाल इंद्रपाल यादव, रुदौली के चेयरमैन जब्बारअली खान साहब, प्रांतीय संयोजक पंकज यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रदेश सचिव हलीम पप्पू,पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव बृजेश चौहान, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव, नीरज यादव रमेश यादव, नसरुल्लाह खान, आकिब खान, जितेंद्र यादव, पंकज यादव प्रांतीय संयोजक शिक्षक संगठन सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें

और पढ़े  सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…