उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक चुनाव: गढ़वाल मंडल में BJP का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी

ढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया गया।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को बधाई दी। रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देंगे। गढ़वाल मंडल के देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार), टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में ये चुनाव हुए। इन सभी जिलों में भाजपा के समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। देहरादून में मनजीत सिंह, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत और उत्तरकाशी में शारदा राणा अध्यक्ष बनीं।

पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र और हरिद्वार में बिजेंद्र चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा, सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव में देहरादून से भीम सिंह, चमोली में आरती देवी, हरिद्वार में सुशील राठी, टिहरी गढ़वाल में विनोद रावत, उत्तरकाशी में हरिओम सिंह, कोटद्वार में सुरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सहकारिता चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया गया है। यह कदम महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। प्रदेश के कुल दस जिला सहकारी बैंकों में से उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। इन तीन जिलों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित होंगी।
कुमाऊं मंडल में 10 और 11 को होंगे चुनाव
जिला सहकारी बैंकों के चुनाव दो चरणों में संपन्न हो रहे हैं। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। कुमाऊं मंडल में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव 10 और 11 सितंबर को आयोजित होंगे।

और पढ़े  देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

गढ़वाल मंडल में सहकारिता चुनावों के तहत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशियों को बधाई, मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी सहकारिता आंदोलन को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे।
-डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री

  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…