आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? जानें…

आज के इस दौर में बैंक से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। जैसे- किसी को पैसे भेजने हो, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना हो या फिर लोन लेना हो आदि। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए लोगों को बैंक भी जाना पड़ता है।

पर सोचिए कि आप बैंक गए और पता चले कि बैंक बंद है, तो फिर आप परेशान होंगे। जैसे- आज यानी 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक बैंक बंद रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं किन-किन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कहां-कहां खुलेंगे। 

11 सितंबर को कहां-कहां बैंक बंद हैं?

  • जयपुर नगर निगम क्षेत्र में होने वाले चुनाव के कारण यहां शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे
  • आज राजस्थान की जिन-जिन जगहों पर चुनाव होंग, वहां बैंक की ब्रांच बंद रहेंगी

 

 

क्या आज दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?

  • आज दिल्ली में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन होना है जिसको लेकर कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है
  • स्कूलों और कई सरकारी कार्यालयों को बंद भी रखा गया है
  • पर दिल्ली में बैकों की छुट्टी को लेकर कोई आदेश नहीं आया है

 

12 सितंबर को कहां-कहां बंद हैं बैंक?

  • 12 सितंबर यानी महीने का दूसरा शनिवार
  • आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, हर महीने के दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं
  • इसलिए परसो यानी 12 सितंबर शनिवार के दिन देश भर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे

 

13 सितंबर को भी क्या बैंक बंद हैं?

  • हां, 13 सितंबर को भी बैंक बंद हैं
  • इस दिन रविवार है और इसलिए बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
  • देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे?
और पढ़े  दावा: इंटरनेट की परेशानी से दुनिया भर में सरकारी वेबसाइटें ठप हुईं, तकनीक में गंभीर खामियां उजागर
  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…