बैंक यूनियनों की आज देशव्यापी हड़ताल:- कई राज्यों में 4 दिन प्रभावित हो सकती हैं सेवाएं, क्या-क्या काम रुकेंगे?

पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को हड़ताल का फैसला किया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकद जमा और निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कई राज्यों मं बैंकिंग सेवाओं पर लगातार चार दिन असर पड़ने की संभावना है।

 

शुक्रवार को हड़ताल के बाद 12 और 13 सितंबर को बैंक अवकाश रहेगा। कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है। ज्यादातर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्राहकों को हड़ताल के संभावित असर की जानकारी दी है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को जारी सूचना में कहा कि बैंक ने शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन हड़ताल के कारण काम प्रभावित होने की आशंका है। सात बैंक कर्मचारी और अधिकारी संगठनों के महासंघ यूएफबीयू ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की भी चेतावनी दी है। यह हड़ताल छमाही खाताबंदी के समय होगी।
और पढ़े  पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल, राज्यसभा की भी हैं उम्मीदवार
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…