अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

 निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को प्रार्थना पत्र सौंपकर छात्रावास को कथित भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है।संतोष निषाद ने कहा को निषाद समाज और महर्षि वेद व्यास सेवा संस्थान समिति द्वारा संचालित निषाद छात्रावास और एकलव्य छात्रावास सरकारी धन से बनाए गए हैं। लेकिन इन छात्रावासों पर कथित तौर पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। निषाद समाज के अध्यक्ष ने कहा कि पहले हर वर्ष छात्रावास परिसर में निषाद समाज के कार्यक्रम आयोजित होते थे, जिसमें जिले के बड़े नेता भी शामिल होते थे। उन्होंने दावा किया कि सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय समेत कई जनप्रतिनिधि छात्रावास के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं।संतोष निषाद का कहना है कि छात्रावास के निर्माण को लेकर शिलान्यास और उद्घाटन की तस्वीरें कई समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थीं जिनसे निर्माण और सरकारी सहयोग के प्रमाण मिलते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ही निषाद समाज के छात्रावास पर कथित कब्जा हो जाना पूरे प्रदेश के निषाद समाज के लिए चिंता और दुख का विषय है।वहीं, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने निषाद समाज के अध्यक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर मामले को गंभीरता से देखने और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

और पढ़े  UP-सितंबर के पहले ही दिन प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश, टूटा 125 साल पुराना रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    एक्सप्रेसवे पर पिकअप पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत और 27 घायल

    यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से…