उत्तराखंड मौसम: राजधानी में बारिश का सिलसिला जारी, हरिद्वार में जलभराव, हेमकुंड पैदल मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त

हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का पैदल मार्ग पुलना गांव के पास कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

श्रद्धालु जोखिम उठाकर अवाजावाही कर रहे हैं। खासकर महिलाओं, बुजुर्ग व बच्चों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मार्ग अवरुद्ध होने पर प्रशासन की ओर से लोनिवि को मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। हालांकि शनिवार को मार्ग की स्थिति वैसी ही बनी रही। मार्ग पर जगह-जगह मलबा आया हुआ है।
एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पुलना गांव के पास क्षतिग्रस्त हो गया है, लोनिवि को मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्दी मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा।

देहरादून में बारिश, हरिद्वार में जलभराव

देहरादून शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, हरिद्वार में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। भगत सिंह चौक और रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण इन स्थानों पर आवाजाही प्रभावित होने की स्थिति बनी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 9.91 लाख लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने जारी किस्त
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…