ऋषिकेश: अब 11 सितंबर से दून से पर्वतीय रूटों पर दौड़ेंगी जीएमओयू की बसें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) अब 11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू करेगी। पहले एक सितंबर, फिर चार सितंबर और उसके बाद अब 11 सितंबर की तारीख तय की गई है। अब तक जीएमओयू की बसें हरिद्वार और ऋषिकेश से ही संचालित होती हैं।

देहरादून का परमिट मिलने के बाद पहली बार देहरादून से भी बसों का संचालन होगा। पहले चरण में प्रतिदिन 11 बसें चांदनी चौक (भुड्डी गांव) से हिमगिरी एक्सप्रेस के नाम से संचालित की जाएंगी। यह बसें शिमला बाइपास, आईएसबीटी, रिस्पना पुल होते हुए ऋषिकेश पहुंचेंगी।
11 सितंबर से बस संचालित करने की योजना
इन बसों का संचालन पहले चरण में जोशीमठ, गोपेश्वर, ऊखीमठ, नागनाथ पोखरी, तिरपालीसैंण, बीरोंखाल और धुमाकोट रूट पर किया जाएगा। जीएमओयू प्रबंधन ने बसों की समय-सारणी तैयार कर ली है। संचालन के लिए भुड्डी गांव में शाखा कार्यालय भी खोल दिया गया है।
नए परमिट के आधार पर पहले बसों का संचालन एक सितंबर से होना था लेकिन एक कागज में परिवहन विभाग के अधिकारियों के हस्ताक्षर न होने से इन बसों का संचालन चार सितंबर कृष्णा जन्माष्टमी के दिन से करने की योजना बनाई गई थी लेकिन अब एक बार फिर जीएमओयू प्रबंधन की ओर से अब 11 सितंबर से बस संचालित करने की योजना बनाई गई है।

अब चार के बजाय 11 सितंबर से देहरादून से बसों का संचानल होगा। यह बसें भुड्डी गांव चांदनी चौक से संचालित होगी। पहले चरण में प्रतिदिन 11 सेवाओं का संचालन होगा। नए रूटों का बसों की मांग बढ़ने पर दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। – अनिल बरगली, पर्यटन अधिकारी, जीएमओयू, मुख्यालय कोटद्वार

और पढ़े  सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, UP से ऋषिकेश पहुंचे युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…