पुलिस ने मुख्य आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद निजी अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में शामिल दूसरे आरोपी अभिषेक निवासी नगला सलेमपुर, थाना नगला खंगर की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फिरोजाबाद के अलावा आगरा, मैनपुरी, मथुरा और दिल्ली-एनसीआर में कई ठिकानों पर दबिश दी गई।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अभिषेक को डाहिनी पुलिया से आटेपुर रोड के मध्य घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। शिकोहाबाद थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी अभिषेक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।






