उत्तराखंड: अक्तूबर में अल्टीमेट साइकिल चैलेंज प्रतियोगिता, 700 किमी के दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरना होगा

राज्य में शीतकालीन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 से 20 अक्तूबर तक अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम मार्गों पर 700 किमी की होगी। इस आयोजन से उत्तराखंड दुनिया के मानचित्र पर सबसे रोमांचक साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप उभरेगा।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज 2026 की रूपरेखा तैयार की गई। सात दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के तहत साइकिल रैली प्रदेश के अधिकांश जिलों से होकर गुजरेगी। खास बात यह है कि इस बार का रूट सामान्य मार्गों तक सीमित नहीं रहेगा।

प्रतियोगिता में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एलीट, लाइसेंसधारी पेशेवर साइकिलस्ट पहुंचेंगे। रोमांचक सफर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से शुरू होकर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, गुप्तकाशी, टिहरी की वादियों से गुजरता हुआ देहरादून जिले की मसूरी की पहाड़ियों में जाकर संपन्न होगा।

 

सचिव पर्यटन ने निर्देश दिए कि साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, जीएमवीएन, केएमवीएन व तकनीकी विशेषज्ञों की एक संयुक्त टीम आगामी एक सप्ताह के भीतर पूरे रूट का निरीक्षण करेगी। जिससे हर मोड़, चढ़ाई और हर ट्रैक को परख कर आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी विजन के अनुसार उत्तराखंड में बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साहसिक, वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।

और पढ़े  बैकुंठ चतुर्दशी: कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ा दीया अनुष्ठान, इंग्लैंड-अमेरिका के दंपती भी होंगे शामिल
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…

    उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

    उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं…