मसूरी: व्यू प्वाइंट से अचानक नीचे गिरा दिल्ली का युवक, गंभीर हालत में लाया गया अस्पताल, मौत

मसूरी लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से शुक्रवार तड़के एक युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान शिवम (20) पुत्र अजय, निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। युवक मसूरी घूमने के लिए आया हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट पर था, जहां अचानक वह नीचे गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़े  हरिद्वार: ज्वालापुर में पानी की टंकी के पास बनी दीवार अचानक गिरी, 2 गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…