हल्द्वानी: बनभूलपुरा में 15 साल की किशोरी का घर में फंदे से लटका मिला शव

ल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता क्षेत्र में ही मैकेनिक की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। देर शाम जब पिता घर पहुंचे तब कमरा खोलते ही फंदे से बेटी को लटके देखा। तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोरी 10वीं की परीक्षा पास कर चुकी थी। उसके परिवार में तीन बहनें और माता-पिता हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले पांच दिन खूब बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…