उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग के 553 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर दिया है। आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह-ग के तहत कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, निबंधन लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर और सर्वे लेखपाल समेत कुल 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि सात अक्तूबर है। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन की अवधि 12 से 14 अक्तूबर है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना है। लिपिकीय पदों के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टंकण में न्यूनतम 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है।
आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित है। 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी (20 अंक), सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन (40 अंक) और उत्तराखंड का सामान्य ज्ञान (40 अंक) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

प्रमुख पदों का विवरण

कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न विभागों व कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 06 पद, निबंधन लिपिक के 55 पद, सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद, सर्वे लेखपाल के 16 पद, कंप्यूटर सहायक के 09 पद, टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 01 पद।

और पढ़े  उत्तराखंड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर हुआ केस

ये होगा आवेदन शुल्क

अनारक्षित व उत्तराखंड ओबीसी के लिए 300 रुपये। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…