उत्तराखंड: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

प्रदेश में शिक्षक दिवस पांच सितंबर को 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजूबाला को भी सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस साल प्रारंभिक शिक्षा से पौड़ी गढ़वाल के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार, टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह, नैनीताल की डॉ.श्वेता मजगांई, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।

जबकि माध्यमिक शिक्षा से पौड़ी गढ़वाल के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली के डा.सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के डॉ.अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार, चंपावत के नवीन चंद्र पंत व नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ.सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) शिक्षकों को पुरस्कृत करेंगे।
और पढ़े  कर्णप्रयाग: 9 किमी पैदल चलकर सकंड गांव पहुंचे डीएफओ-एसडीएम, ग्रामीणों को सड़क की मंजूरी का दिया लिखित आश्वासन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…