नेपाल बाढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास, कहा- भारत हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

 

मौतों का आंकड़ा 955 पहुंचा; 3,900 से ज्यादा लोग अब भी लापता

अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 955 हो गया है। इनमें अकेले नेपाल में 939 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में मृतकों की संख्या 16 पहुंच गई है। वहीं, 3,900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाल में कई इलाकों में मलबे और बाढ़ के पानी के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

नई दिल्ली में नेपाली दूतावास पहुंचे राजनाथ सिंह, प्राकृतिक आपदा पर जताई संवेदना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास का दौरा किया और शोक पुस्तिका में हस्ताक्षर कर अपनी संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत सरकार और देश की जनता की ओर से मैं 26 अगस्त 2026 को आई बाढ़ में हुई बहुमूल्य जनहानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही के लिए नेपाल की जनता और उसकी सरकार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुखद प्राकृतिक आपदा से नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ भारतीय नागरिकों सहित कई विदेशी नागरिक भी प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। एक करीबी मित्र और साझेदार तथा ‘सुख-दुख के साथी’ के रूप में भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इस कठिन समय में भी हम अपने नेपाली भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और खोज, बचाव तथा पुनर्वास के प्रयासों में नेपाल को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

और पढ़े  नेपाल बाढ़- त्रासदी में अब तक 579 लोगों की मौत, 1545 बचाए गए, 1924 लापता

 

लापता लोगों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

नेपाल के बिदूर में बाढ़ में लापता एक मजदूर की पत्नी ने कहा, “मेरे पति ऊपरी हिस्से में गाड़ी में थे; वे एक कोरियाई कंपनी के लिए काम करते थे। घटना के समय उनके साथ एक और व्यक्ति था; बताया जा रहा है कि वह गाड़ी के साथ बह गया। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कोई खबर नहीं है। अगर कोई मदद मिल सके तो अच्छा होगा, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है; कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।”

नेपाल में लापता लोगों के खोज में परिजनों ने लगाए पोस्टर

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए लोगों के परिवार और रिश्तेदार लापता और मृतकों की सूची में अपने प्रियजनों के नाम खोज रहे हैं। वहीं, परिजनों ने जगह-जगह पर लापता के पोस्टर भी लगाए हैं। वहीं, राहत और बचाव कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

नेपाल में 903 पहुंचा बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ में अब तक 903 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 4247 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है. वहीं, घायलों की संख्या 267 है। वहीं, चीन ने अब तक 16 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है। साथ ही 500 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी भी दी है।

और पढ़े  नीट-पीजी परीक्षा- परीक्षा केंद्र में कब तक मिलेगी एंट्री,जाने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकती है परेशानी, देखें...

नेपाल बाढ़: पनबिजली संयंत्र के 933 कर्मचारी सुरंगों में फंसे होने की आशंका

राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण ने बताया कि नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद कम से कम 933 जलविद्युत परियोजना कर्मचारी सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।

  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…