भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।
जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए ये चरण अपना सकते हैं:
- भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- खुलने वाले पेज पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करके पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन की प्रति सुरक्षित रखें।







