रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कामकाजी युवतियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रही युवती से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक मौके से फरार गए।
हंगामे की सूचना पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।






