हल्द्वानी: तमिलनाडु का CM बनकर दो महिलाओं से ठगे 80 हजार, गरीबों की मदद के बहाने जाल में फंसाया

मिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का नाम लेकर साइबर ठगों ने हल्द्वानी क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं से 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी गरीबों की मदद के लिए चंदा एकत्र करने का झांसा देकर की गई। पीड़िताओं की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार दोनों महिलाओं को व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था। आरोपी ने प्रोफाइल पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय का फोटो लगाया था और खुद को सीएम बताया। इसके बाद गरीबों की मदद के लिए बनाए जा रहे राहत फंड में चंदा एकत्र करने का जाल बुना। साइबर ठग ने झांसे में लेकर एक महिला से 45 हजार रुपये और दूसरी महिला से 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिलाओं को जब अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तब दोनों ने पुलिस से शिकायत की। सीओ साइबर सेल अमित कुमार सैनी ने बताया कि जिन खातों में रकम भेजी गई है उनकी जानकारी बिनक से मांगी गई है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…