मसूरी- बारिश का कहर: तीन जगह भूस्खलन, पहाड़ दरकने से घरों को खतरा, 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

सूरी में शनिवार देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मसूरी-दून मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पानीवाला बैंड के समीप आवासीय भवनों के नीचे पहाड़ दरकने से करीब 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। आवासीय भवनों के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट को भी खतरा बना हुआ है।

मसूरी-दून मार्ग के किलोमीटर 21, 23 और 24 पर पहाड़ से बोल्डर, मलबा सड़क पर आने से यातायात बाधित रहा और कई बार जाम की स्थिति बनी। पानीवाला बैंड के समीप कुछ दिन पूर्व बनाया गया भारी-भरकम पुश्ता भी धंस गया है। पानीवाला बैंड निवासी दीपक रावत ने बताया कि उनके घर और रेस्टोरेंट के नीचे पहाड़ लगातार दरक रहा है। इससे चार परिवारों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। उनके परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। कहा बारिश इसी तरह जारी रही तो उन्हें भी घर और रेस्टोरेंट छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ सकता है। नाले का जल्द ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आसपास के आबादी क्षेत्र और मसूरी-दून मार्ग को भारी नुकसान पहुंच सकता है।

वहीं वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि नाले में तेज पानी आने से उनके घर को नुकसान पहुंचा है। शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है और एक कमरे की दीवार में दरार आ गई है। भूस्खलन के कारण टीन शेड भी झुक गया है। परिवार के सात सदस्य सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। इसके अलावा उनके रिश्तेदारों के तीन सदस्य भी सुरक्षित स्थान पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश और पानी बढ़ने के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मसूरी-दून मार्ग पर तीन स्थानों पर मलबा आया है। मलबा हटाने के लिए मौके पर दो जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। मार्ग पर विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि यातायात सुचारु रखा जा सके।

बारिश और घने कोहरे से मसूरी में जनजीवन प्रभावित

मसूरी में शनिवार से देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । बारिश के साथ शहर में घना कोहरा छाए रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से मसूरी-देहरादून मार्ग सहित शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और वाहन चालकों को सावधानी से सफर करना पड़ा।

और पढ़े  उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

शहर में लगातार बारिश के चलते मौसम में ठंडक लौट आई है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों और पर्यटकों को हल्के गर्म कपड़ों की सहारा लेना पड़ा । वहीं, खराब मौसम के बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ। हल्की बारिश के बीच भी पर्यटक माल रोड पर घूमते और मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश और कोहरे ने जहां शहर की रफ्तार धीमी कर दी, वहीं पर्यटक स्थल भी धुंध की चादर में लिपटे नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पहले से ही प्रभावित जनजीवन पर मौसम की मार और बढ़ गई है।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…