मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर तक मैदानी, निचले पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 31 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 1 सितंबर को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 2 सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश हो सकती है। 3 को सिरमौर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)
- धौलाकुआं 38.5
- नाहन 36.8
- शिमला 30
- पालमपुर 23.8
- पंडोह 10.0
- जोगिंद्रनगर 8.0
- मंडी 3.2








