उत्तराखंड: स्वारना नदी उफनाई, सड़क-वाहन बहा ले गई, हरिद्वार में जलभराव, दून में टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा

Spread the love

त्तराखंड में भारी बारिश के बीच कई इलाकों में मुश्किल खड़ी हो गई।  हरिद्वार में बाजारों और सड़कों पर जलभराव हुआ, जबकि देहरादून में टोंस नदी उफान पर है। वहीं सेलाकुई में स्वारना नदी के तेज बहाव से पुल और सड़क को नुकसान पहुंचा है।

सेलाकुई में पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव से देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल का बेस क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी के बहाव में बह गया। सड़क का हिस्सा बहने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे क्षेत्र के तीन हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
हरिद्वार में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। बाजारों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कथरा बाजार और चौक बाजार में भी जलभराव देखने को मिला। बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जलभराव से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बारिश के बाद टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा
देहरादून में रातभर हुई भारी बारिश के बाद टोंस नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी तेज बहाव के साथ पूरे उफान पर दिखाई दी। लगातार बारिश के चलते आसपास के क्षेत्रों में भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से नदी और नालों के पास नहीं जाने की अपील की जा रही है।
देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल को नुकसान

और पढ़े  रुड़की- चीनी और सरसों के बाद अब प्याज के दाम में आया भारी उछाल, दोगुना हुआ महंगा

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव ने देहरादून-पांवटा राजमार्ग के पुल को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा रामपुर-चोई बस्ती की सड़क के पचास मीटर हिस्से को भी बहा दिया है। जिससे क्षेत्र के 3 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र व ग्राम रामपुर की चोई बस्ती के किनारे पर बहने वाली बरसाती नदी स्वारना के उफान पर आने की आशंका के चलते शुक्रवार की देर सायं से ही पुलिस ने चेतावनी जारी करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने नदी किनारों पर रहने वाले लोगों को रात दस बजे तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

इसके पश्चात लगभग 11 से 12 बजे के बीच नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव ने सेलाकुई से गुजरने वाले देहरादून -पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल के बेस को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति की बाइक को भी नदी का पानी अपने साथ बहाकर ले गया। उधर इसी दौरान बहाव की जद में आया रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का लगभग पचास मीटर हिस्सा भी बह गया जिससे बस्ती की आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीणों ने फिल्हाल एक विद्यालय की चाहरदीवारी को तोड़कर आवाजाही के लिए रास्ता बनाया है। रास्ता बह जाने से लगभग तीन हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। उधर घटना के लगभग 12 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

और पढ़े  वंदेमातरम से ऐतिहासिकता के साथ BJP का कोई रिश्ता नहीं, हरीश रावत बोले-डकैती कर रही भाजपा

Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love