रुद्रपुर: मिलाद के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना हिरासत में

मिलाद के जुलूस के दौरान कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के मामले में पुलिस ने मौलाना मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर हुई सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस वीडियो और बयान के पूरे संदर्भ की जांच कर रही है। साथ ही जुलूस की संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि जुलूस में शामिल प्रबंधक कमेटी और अन्य सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मिलाद के जुलूस के दौरान वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। जांच के बाद रामपुर के दरियाल निवासी मुफ्ती मुजीब पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। भड़काऊ भाषण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

-अजय गणपति, एसएसपी।

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण, गिरधारी के करीबियों से एसआईटी ने की पूछताछ, दबिश के दौरान रडार पर आए
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…