उत्तराखंड: प्रदेश में 8 और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मरीजों की संख्या 67 हुई, 21 अब भी सक्रिय

Spread the love

त्तराखंड में आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) की पुष्टि हुई है। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसमें से 21 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को निर्देश इंतजाम पूरे रखने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की है। शुक्रवार को 25 लोगों की जांच की गई। इसमें से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
आठ में से चार मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार जौलीग्रांट में भर्ती हैं। विभाग बढ़ रहे मामलों पर नजर रखे हुए हैं। जहां से भी मामले सामने आते हैं टीम उस क्षेत्र में पहुंचकर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज कर रही है।
इसके अलावा मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी जांची जा रही है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादूृन डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त जांच किटों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को इसकी रोकथाम की दिशा में मुस्तैद होकर काम करने के कड़े निर्देश है। हर स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है।
– विनय शंकर पांडेय, स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कहा-नारी सम्मान को मजबूत करता है यह पर्व
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love