हैवानियत: दो लोगों ने महिला को जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा

मंगलौर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को स्कूटी पर ले जाकर जंगल में दुष्कर्म करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गुरुकुल नारसन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को दो लोग उसकी पत्नी को जबरन स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने मंगलौर क्षेत्र के एक जंगल में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो हैवानों ने उसके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दून पहुंचे मकवाना
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…