मंगलौर क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को स्कूटी पर ले जाकर जंगल में दुष्कर्म करने और विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो हैवानों ने उसके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।





